4 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika | 4 रकात सुन्नत नमाज़ का तरीका

दोस्तों क्या आप 4 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो आप हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। इंशा अल्लाह आप 4 रकात सुन्नत नमाज़ का तरीका सीख जायेंगे।

muslim mans offering namaz together with 4 rakat sunnat namaz ka tarika in hindi text

आईये जानते हैं 4 रकत सुन्नत नमाज़ कैसे पढ़ते हैं।


4 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika Hindi Me

4 रकात सुन्नत नमाज़ में कुल 4 रकत होती हैं। 4 रकात सुन्नत नमाज़ पढ़ने के लिए हमें कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है जो कुछ इस तरह हैं:

  1. नियत करना
  2. तक्बीरे तहरीमा पढ़ना
  3. सना पढ़ना
  4. सूरह फातिहा पढ़ना
  5. कुरान की किसी सूरह की तिलावत करना
  6. रुकू करना
  7. सज्दा करना
  8. अत्तहियात में बैठना
  9. सलाम करना

आईये अब 4 रकात सुन्नत नमाज़ पढ़ने के तरीके को सीखते हैं।


#1. सुन्नत नमाज़ का तरीका – पहली रकात

नियत करना

सबसे पहली सुन्नत नमाज़ की रकत पढ़ने के लिए हम नमाज़ की नियत करेंगे।

अगर आप चाहते हैं कि जुबान से भी नियत करें तो आप जुबान से कुछ इस तरह नियत करेंगे,

नियत: - नियत करता हूँ मैं 4 रकत नमाज़ सुन्नत, (जिस वक़्त की नमाज़ है उसका नाम) की, वास्ते अल्लाह ताअला के, रुख मेरा काबा शरीफ की तरफ, अल्लाहु अकबर।

सना पढ़ना

उसके बाद सना पढ़ना है। अगर आप सना नहीं जानते हैं तो आप हमारी सना हिंदी में वाले आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

सूरह फातिहा पढ़ना

अब अउजुबिल्लाह मिनश शैतानिर्रजीम, बिस्मिल्लाहहिर्रहमान पढ़ना है।

अब आपको सूरह फातिहा की तिलावत करना है और सूरह फातिहा के आखिर में आपको आहिस्ता से आमीन कहना है।

कुरआन की कोई सूरह पढ़ना

सूरह फातिहा पढ़ने के बाद आपको कुरान की कोई भी छोटी या बड़ी सूरह की तिलावत करना है।

अगर आपको कोई भी सूरह याद नहीं है तो आप नमाज़ में पढ़ी जाने वाली सूरह को सीख सकते हैं।

अब आपको अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकूअ में जाना है।

रुकू करने का तरीका

boy doing ruku step by step

रुकू में जाने के बाद आपको अपने दोनों हाथ, अपने पैरों के घुटनों पर रखने हैं और घुटनों को कस के पकड़ना है।

रूकुअ में सुब्हाना रब्बियल अज़ीम तस्बीह को कम से कम तीन मर्तबा पढ़ना है। तस्बीह पढ़ने के बाद आपको समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से सीधा खड़ा हो जाना है।

रूकूअ से सीधा खड़ा हो जाने के बाद आपको रब्बना लकल हम्द कहना है और फिर अल्लाहुअकबर कहते हुए सजदे में चले जाना है।

सज्दा करने का तरीका

muslim boy performing sajda step by step

जब आप सजदे में जायेंगे तो पहले आपको अपने दोनों हाथ ज़मीन पर रखना है, फिर नाक और फिर अपने माथे (पेशानी) को टेंकना है।

ख्याल रहे हाथों की उँगलियाँ आपस में मिली रहे और हाथों का रुख काबा की तरफ रहे।

सज्दे में कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल आला की तस्बीह को पढ़ना है।

अब अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे से उठकर बैठ जाना है और दोबारा अल्लाहुअकबर कहते हुए दुसरे सजदे को करना है।

दुसरे सजदे में भी आपको कम से कम तीन मर्तबा सुब्हान रब्बियल आला पढ़ना है। इस तरह आपको एक रकात में दो सजदे करना हैं।

दूसरा सज्दा करने के बाद आपको अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी रकात के लिए खड़े हो जाना है।

इस तरह आपकी एक रकत सुन्नत नमाज़ पूरी हो जाएगी।


#2. सुन्नत नमाज़ का तरीका – दूसरी रकात

दूसरी रकात आपको पहली रकात की तरह पढ़ना है। जैसे कि

  1. पहले सूरह फातिहा पढ़ना है।
  2. सूरह फातिहा के बाद आहिस्ता से आमीन कहना है।
  3. कुरान की कोई छोटी या बड़ी सूरह पढ़ना है।
  4. अल्लाहुअकबर कहते हुए रुकू में जाना है और रुकू में कम से कम तीन बार सुब्हाना रब्बियल अज़ीम पढ़ना है।
  5. इसके बाद समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से सीधा खड़ा हो जाना है और ठीक से सीधा खड़ा हो जाने पर रब्बना लकल हम्द कहना है।
  6. फिर आपको अल्लाहु अकबर कहते हुए सजदे में जाना है और दो सजदे करना है। सजदे में पहली की तरह कम से कम तीन मर्तबा सुब्हाना रब्बियल आला पढ़ना है।
  7. दूसरा सज्दा करने के बाद अल्लाहुअकबर कहकर दूसरी रकत में सीधा खड़ा न होकर बैठे रहना है और तशह्हुद पढ़ना है।

तशह्हुद पढ़ने का तरीका

muslim boy performing tashahhud step by step

तशह्हुद यानी अत्तहिय्यात अगर आपको याद नहीं है तो आप हमारी अत्तहियात इन हिंदी वाली पोस्ट को पढ़कर याद कर सकते हैं।

नोट: - अशहदु अल्ला {ला} पर सीधे हाथ की शहादत की ऊँगली इस तरह उठाना है कि अंगूठा और बीच की सबसे बड़ी वाली उंगली के पेट दोनों को आपस में मिले रहें, व शहादत की ऊँगली ऊपर उठाना है और इलाहा इल्लल्लाह {लाह} पर ऊँगली को नीचे कर लेना है।

इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए तीसरी रकत के लिए खड़े हो जाना है।


#3. सुन्नत नमाज़ का तरीका – तीसरी रकात

तीसरी रकात को आपको बिलकुल पहली रकात के जैसे ही पढ़ना है।

#4. सुन्नत नमाज़ का तरीका – चौथी रकात

चौथी रकात आपको तीसरी रकात के जैसे पढ़ना है बस चौथी रकात में आपको अत्तहिय्यात के बाद उठकर खड़ा नहीं होना है। अत्तहियात पढ़ने के बाद आपको बैठे रहना है और दरूद शरीफ व दुआ ए मसुरा पढ़कर सलाम फेरना है।

सलाम करने का तरीका

पहले सीधे कंधे की तरफ सलाम फेरेंगे और सलाम के अल्फ़ाज़ इस तरह होंगे: – अस्सलामो अलैकुम व रहमतुल्लाह

उसके बाद फिर बायीं तरफ यानी उलटे कंधे की जानिब सलाम फेरेंगे। सलाम के दरमियान यह ध्यान रहे कि निगाहें नीची रहें।

इस तरह आपकी 4 Sunnat Namaz Ka Tarika मुकम्मल हो जायेगा।

आखिर में आपको अल्लाह से दुआ करना है। आप अगर नहीं जानते कि अल्लाह से दुआ कैसे मांगते हैं तो आपको चाहिए कि इसको सीखें अल्लाह से दुआ मांगने का तरीका


आखिरी शब्द

आपको चाहिए कि 4 Rakat Sunnat Namaz Ka Tarika अच्छे से सीख लें, जो हमने आपको ऊपर बताया है।

अगर आपको कुछ पूछना हो या हमसे लिखने में कहीं गलती हुई हो, तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment