Pani Peene Ki Dua Aur Tarika Hindi Me | पानी पीने की दुआ और तरीका

Pani Peene Ki Dua in Hindi: – दोस्तों क्या आप भी 🥛 पानी पीने की दुआ को पढ़ना चाहते हैं? लेकिन आपको पानी को पीने की दुआ और 💧 पानी पीने का सुन्नत तरीका नहीं मालूम तो कोई बात नहीं है।

boy and girl drinking water logo with pani peene ki dua green, red and blue color

इस पोस्ट में हमने आपकी सहूलियत के हिसाब से Pani Peene Ki Dua और पानी पीने के सुन्नत तरीके को हिंदी भाषा में पूरी डिटेल में मौजूद कराया है, जिसको 📖 पढ़कर आप आसानी के साथ पानी पीने की दुआ और सुन्नत को जान सकते हैं।

यह भी जरूर जानें: – Ghusl Ki Dua aur Tarika


पानी पीने की दुआ | Pani Peene Ki Dua In Hindi

इस्लाम में पानी की क्या अहमियत बयाँ की गयी है, उस पर हमने नीचे तफसीर से बताया है। यहाँ हम पानी पीने की दुआ को हिंदी, अरबी में मौजूद कर रहे हैं। आप इसे आसानी के साथ पढ़ सकते हैं।

पानी पीने से पहले की दुआ है

बिस्मिल्लाह हिर्रह्मानिर रहीम

और फिर पानी पीने के बाद की दुआ है

अलहम्दु लिल्लाहिल लज़ी सकाना सक़ाना अज़बन फुरातन बिरह् मतीही व लम यजअल्हु मिल्हन उजाजन बिज़ुनूबिना

اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذِیْ سَقَانَا عَذْبًا فُرَاتًا بِرَحْمَتِهٖ وَلَمْ یَجْعَلْهُ مِلْحًا اُجَاجًا بِذُنُوْبِنَا

तर्जुमा: – तमाम तारीफें उस अल्लाह के लिए हैं जिस ने हमें मीठा और साफ़ शफ्फाफ़ पानी पिलाया और हमारे गुनाहों की वजह से खारा और कड़वा नहीं बनाया।

यह भी जरूर जानें: – Qabar Par Mitti Dene Ki Dua

pani peene ki aur baad ki dua hindi text written on blue background

कुरआन में पानी का ज़िक्र | Pani Peene Ki Dua

अल्लाह तआला ने पानी का जिक्र 📖 पाक कुरआन (23:18, 7:3) में किया है कि अल्लाह ताला आसमान से पानी को हमारे लिए नीचे जमीन पर भेजता है। और अल्लाह इस पानी को वापस लेने में भी कादिर है।

इस्लाम में पानी को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना या इसे बर्बाद करना सही नहीं माना जाता है।


पानी पीने का सुन्नत तरीका | Pani Peene Ki dua Sunnat Tarika

इस्लाम में पानी को बैठकर पीने का हुक्म है। पानी या कोई और चीज़ जिसको हम पी सकते हैं, उसको हमेशा बैठकर पीना चाहिए। यहां तक कहा गया है कि 🐪 ऊंट की तरह एक सांस में पूरा पानी नहीं पीना चाहिए।

पानी पीने की कुछ सुन्नतें | Pani Peene Ki Dua Aur Kuch Sunnatein

🥛 1. पानी पीने से पहले बिस्मिल्लाह पढ़ना चाहिए।
(तीब्रानी)

🥛 2. पानी को हमेशा दायें हाथ से ही पीना चाहिए।
(मुस्लिम 2020)

🥛 3. पानी हमेशा तीन सांसों में पीना चाहिए।
(बुख़ारी 5631)

🥛 4. पानी पीते वक़्त बर्तन में सांस नहीं लेना चाहिए।
(बुख़ारी 5630)

🥛 5. पानी हमेशा बैठकर ही पीना चाहिए। (सिर्फ जमजम के पानी को खड़े होकर पीने का हुक्म है)
(मुस्लिम 2026)

🥛 6. पीने के बाद अल्लाह की हम्द बयां करना चाहिए। अल्लाह तआला ऐसे शख़्स से राज़ी होता है, जो खाने या पीने के बाद अल्लाह की हम्द बयान करता है।
(मुस्लिम 2734)

🥛 7. पानी को सोने और चांदी के बर्तन में नहीं पीना चाहिए।
(बुख़ारी 5633)

🥛 8. अगर पानी में तिनका पड़ा हो तो तिनके को फूंक मारकर निकाले की बजाय बर्तन टेढ़ा करके तिनका निकालना चाहिए।
(तिर्मिज़ी 1887)

🥛 9. पानी पीने के बाद यह दुआ पढ़े
अलहम्दु लिल्लाहिल लज़ी सकाना सक़ाना अज़बन फुरातन बिरह् मतीही व लम यजअल्हु मिल्हन उजाजन बिज़ुनूबिना

यह भी जरूर जानें: – पेट दर्द की दुआ


पानी पिलाने के आदाब | Pani Pilane Ke Adab

पानी पिलाना बड़ा अच्छा और सबाब का काम है।

बुखारी की हदीस में है कि एक आदमी ने पियासे कुत्ते को पानी पिलाया था, जिसकी वजह से अल्लाह रब्बुल आलमीन ने उस आदमी को मुआफ़ कर दिया। (बुख़ारी 2363)

💧1. जब भी पानी पिलाएं, पहले दाएं तरफ़ वाले को पानी पिलाएं। (बुख़ारी 5619)

💧2. पानी का बर्तन दाएं हाथ से दिया जाए और दाएं हाथ से ही पकड़ा जाए। (मुस्लिम 2020)

💧3. पानी पिलाने वाले को चाहिए कि पानी पिलाने वाला सबसे बाद में पानी पिए। (मुस्लिम 281)

💧4. पानी पीने वाला शख्स, पिलाने बाले के हक में यह दुआ करें

अल्लाहुम्म अत-इम मन अत अ-म-नी व असक़ि मन अस कानि
(मुस्लिम 2055)


कौन सा पानी पाक है और कौन सा पानी नापाक?

कुरआन और हदीस में पाक और नापाक पानी के बारे में बयान किया गया है जिनमें से कुछ बातों को हमने नीचे बताया है।

वह पानी जो पाक है

🌦️ 1- और हमने आसमान से पाक पानी नाज़िल फ़रमाया। (अल फ़ुरक़ान 48)

💦 2- बरफ़ और ओलों का पानी: – नबी सलल्ललाहु अलैहि व सल्लम ने एक सहाबी के जनाज़े पर दुआ फ़रमाई, ए अल्लाह और इसे पानी, बरफ़ और ओलों से धो डाल। (सही मुस्लिम 963)

🌊 3- दरिया और समुन्द्र का पानी: – समुन्दर का पानी पाक है और उसका मुर्दार (मछली) हलाल है। (अबू दावूद 83)

🕳️ 4- कुंवें का पानी: – अल्लाह ने क़ुरआन करीम में फ़रमाया: फिर जब मूसा अलैहिस्सलाम मद-यन के कुंवें पर पहुंचे तो देखा के बहुत से लोग (अपने जानवरों को) पानी पीला रहे हैं। (अल क़सस 23)

🫙 5- आबे ज़म ज़म: – नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने आबे ज़म ज़म का डोल मंगवाया, उससे पिया और वज़ू किया। (मुसनद अहमद)

🏞️ 6- झरने का पानी: – अल्लाह ने फ़रमाया जब मूसा अलैहिस्सलाम ने अपनी क़ौम के लिए पानी की दुआ की तो हम ने कहा के अपनी लाठी पत्थर पर मारो तो फिर उस पत्थर से बारह झरने निकल पड़े और हर कबीले ने अपना अपना घाट जान लिया। (अल बक़रह 60)

यह भी जरूर जानें: – वजू करने का तरीका हिंदी में

वह पानी जो नापाक है

🚰 1) वो पानी जो निजासत की वजा से रंग, गंध और स्वाद बदल गया है।

🐶 2) कुत्ते का झूटा पानी: – नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया अगर कुत्ता किसी बर्तन में पानी (आदि) पीले तो बर्तन को सात बार धो डाले और पहली बार मिटटी से मांझे। (मुस्लिम 279)

🐷 3) इसी तरह वो जानवर जो ना पाक हो उस का झूटा भी ना पाक है, जैसे सूअर। (इब्ने खुजैमा 102)


आखिरी शब्द

पीने का पानी आपके स्वास्थ्य और बदन की अन्य जरूरतों को पूरा करने का बेहतरीन तरीका है और साथ ही अगर आप Pani Peene Ki Dua को पढ़ लेते हैं तो सवाब भी कमा सकते हैं।

पानी पीने से न केवल आप हाइड्रेटेड रहते हैं, बल्कि यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है।

अगर इस पोस्ट को लिखने में हमसे कोई गलती हुई हो या आपकी कोई राय हो तो आप कमेंट करके हमें बता सकते हैं।

आप Pani Peene Ki Dua की यह पोस्ट अपने साथियों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment