Pet Dard Ki Dua Hindi Me | पेट दर्द की दुआ और वजीफा हिंदी में

Last updated on दिसम्बर 15th, 2022 at 07:45 अपराह्न

Pet Dard Ki Dua in Hindi: – क्या आप भी पेट दर्द 🫄 से परेशान रहते हैं और जब कभी भी आपके पेट दर्द होता है तो आप भी दवा 💊 का इस्तेमाल करते हैं?

pet dard ki dua hindi me green, blue and red text with stomached boy logo

दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको पेट में दर्द दूर करने का कुरानी नुस्खा और दुआ बताया है।

हमने इस पोस्ट में आप लोगों के लिए को Pet Dard ki Dua को तर्जुमा के साथ बताया है, जिससे आपको समझने में आसानी हो।

आपको बीमार होने की हालत में मायूस नहीं होना चाहिए।

हमेशा अल्लाह से दुआ और इस्तगफार करना चाहिए,क्यूंकि अल्लाह ही एक पाक जात है जो चाहें शिफा दे, जो चाहें हलाक कर दे।

Pet Dard Ki Dua जानने से पहले आईये जानते हैं आखिर पेट में दर्द होता क्यों है?

यह भी जरूर पढ़ें: – Sir Dard Ki Dua Hindi Me


क्यूँ होता है पेट में दर्द | Pet Dard Kyun Hota Hai

अक्सर पेट दर्द होने से या 💊 दवा खाने के बाद भी पेट दर्द में आराम न मिलने से, लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं।

क्या आपको मालूम है आखिर पेट में दर्द होने की क्या-क्या बजह हो सकती हैं?

तो Pet Dard Ke Liye Dua जानने से पहले हमें चाहिए कि हम उन कारणों को जान लें जिनकी बजह से हमारे पेट में दर्द होने लगता है।

जाहिर सी बात है आजकल पेट में दर्द होना एक नॉर्मल सी समस्या बन गई है।

क्योंकि लोगों के जीने का तरीका इतना मॉडर्न हो गया है कि इसका सीधा असर उनके 🍤 पाचन तंत्र पर पड़ रहा है।

लोगों का देर तक बैठकर काम करना, टाइम की कमी होने की बजह से 🍔 जंक फूड का ज्यादा खाना, जरूरत से कम 😴 नींद का होना, जैसी समस्यों की बजह से बदहजमी या पेट संबंधी बीमारियां होती जा रही हैं।

जिसके कारण पेट में दर्द (Pet Dard) होने लगता है।

ज्यादातर पेट दर्द (Pet Dard) होने पर लोग पहले घरेलू नुस्खे ही अपनाते हैं या 👨‍⚕ डॉक्टर से दवा लेकर उसका इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इस पोस्ट में Pet Me Dard Ki Dua पढ़कर दर्द ठीक करने का तरीका बताया है।


पेट दर्द की दुआ | Pet Dard Ki Dua Kya Hai?

पेट दर्द में जल्दी आराम पाने के लिए लोग दवाईओं का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।

लेकिन ये भी पता होना चाहिए कि दवाईयों का ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस पोस्ट में पेट दर्द की दुआ और वजीफा कुरान से बताया है, ताकि आप दवाईओं के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।

तो पहले आपको इन पेट दर्द की दुआओं और वजीफों को अमल में लाना चाहिये।

इंशाअल्लाह, आपको कुरानी अम्ल से पेट दर्द में राहत मिलेगी। पहले हम पेट दर्द के कारणों को जान लेते हैं फिर हम पेट दर्द की दुआ को जानिंगे।

यह भी जरूर पढ़ें: – सफ़र की दुआ कैसे पढ़ें?


पेट दर्द होने के कारण | Pet Dard Hone Ki Bajah

पेट दर्द (Pet Dard) होने के पीछे बहुत से कारण होते है, जैसे- खान-पान और हमारी मॉडर्न लाइफ स्टाइल।

लेकिन इसके अलावा भी कुछ मुख्य बीमारियाँ होती हैं जिनके कारण भी पेट में दर्द होता है। जैसे-

(अ). पेट दर के सामान्य कारण | Pet Dard Ki Aam Bajah

  • हद से ज्यादा खाना खाने से
  • जरूरत से ज्यादा पानी पीने से
  • लम्बे टाइम तक तेल, मिर्च मसाला वाला खाना खाने से
  • गंदा (Impure) पानी पीने से
  • बाहर का जंक फ़ूड जैसे पिज्जा, बर्गर, समोसा आदि ज्यादा खाने से
  • लम्बे टाइम तक खाली पेट काम करने से
  • रात का बचा हुआ बासी खाना खाने से
  • महिलाओं में मासिक स्राव के समय
  • अंकुरित दालों को ज्यादा सेवन करने से
  • ड्राई मीट खाने से
  • खाना खाने के बाद ज्यादा तेज दौड़ने या एक्सरसाइज करने से

(ब). पेट दर के दुसरे मुख्य कारण | Pet Dard Ke Dusri Main Bajah

  • इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम (आई.बी.एस.) के कारण
  • गैस समस्या की समस्या के कारण (गैस्ट्रिक प्रॉबल्म)
  • गॉल स्टोन (Gallstone)
  • किडनी स्टोन (Kidney stone/Renal Calculai)
  • हर्निया (Hernia)
  • एसीडिटी (Acidity)
  • इन्टेसटाइनल ओब्स्ट्रकसन (Intenetinal obstruction)
  • पथरी की समस्या (Appendicitis)
  • यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary tract Infection) UTI

तो ये कुछ कारण हैं जिनकी बजह से पेट में अकसर दर्द होता है।

तो आईये अब पेट दर्द को दूर करने की दुआ और वजीफा को जान लेते हैं।


पेट दर्द की दुआ | Pet Dard Ki Dua

दोस्तों, हर मुसलमान को मालूम है कि कुरान में अल्लाह ने बहुत शिफा मौजूद करायी है और कुरान की दुआओं में बहुत ताकत होती है।

हमें नीचे पेट दर्द को दूर करने के लिए पेट दर्द की दुआ मौजूद करायी है।

आप इस दुआ को पढ़कर अगर पानी में दम करके मरीज को पानी पिला देंगे।

तो इंशा अल्लाह, इससे मरीज़ को बहुत जल्दी सिफा मिल जाएगी और अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है तो यह आप खुद के लिए भी कर सकते हैं।

पेट दर्द की दुआ हिन्दी में | Pet dard ki dua in Hindi

बिस्मिल्लाह हिर्रह् मानिर रहीम

वल्लाहु अख-र-जकुम मिम्बुतू़नि उम्म-हातिकुम (सूरह नहल, 78)

तर्जुमा: – मैं बना लेता हूं अल्लाह के गरबे की और उसकी कुदरत की हर उस तकलीफ से जिसे मैं पाता हूं और उससे बचना चाहता हूं

pet dard ki dua hindi text in red and black color written on pink background

पेट दर्द की दुआ अरबी में | Pet dard ki dua in Arabic

pet dard ki dua hindi and arabic text in red and black color written on pink background

पेट दर्द की दुआ इंग्लिश में | pet dard ki dua in english

Bismillah hirRahman nirRaheem

Wallahu Akh-rajakum Mim-butuni Umma-Haatikum

आईये अब पेट दर्द को दूर करने के कुछ वजीफों को भी देख लेते हैं, इंशा अल्लाह इन वजीफों के इस्तेमाल से आपका पेट दर्द ठीक हो जायेगा।


पेट दर्द दूर करने के वजीफे | Pet Dard Ke Liye Wazifa

वजीफा न: – 1

इस्लाम में हर परेशानी और हर बीमारी से शिफा का इलाज और दुआ बताई गयी है।

बस आपको अल्लाह पर यकीन के साथ इन अम्लों को करना है।

तो आईये पेट दर्द के पहले वजीफे को देख लेते है, जिससे आपको पेट दर्द में आराम मिल जायेगा।

  1. आपको सूरह अल-इन्शीरह (अलम नशरह) को 7 मर्तबा पढ़कर पानी में दम करना है।
  2. फिर इस पानी को जिसके पेट में दर्द है उस मरीज को पिला देना है।
  3. अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है तो आप भी इस सूरह को पानी में दम करके पे सकते हैं।

इंशा अल्लाह मरीज़ को पेट दर्द में आराम मिलेगा।

वजीफा न: – 2

  1. वजीफा यह है किआपको सबसे पहले वजू करना है।
  2. उसके बाद 3 मर्तबा दरूदे पाक पढ़ लेना है।
  3. फिर दरूद शरीफ पढ़ने के बाद अवलीमु 7 मर्तबा पढ़ना है।
  4. और फिर उसके बाद इसे पानी के ऊपर दम करके, 3 मर्तबा दरूदे पाक फिर से पढ़ना है।
  5. अब इस पानी को मरीज को पिला देना है।

ये वजीफा आप अपने लिए भी कर सकते हैं। इंशा अल्लाह पेट दर्द में आराम मिलेगा।

वजीफा न: – 3

अगर आपके पेट में हल्का हल्का दर्द हो रहा है तो आप इस वजीफे को भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप 3 मर्तबा दरूद शरीफ पढ़े।
  2. उसके बाद फिर अल्लाह का यह नाम “या अजीजो” 7 मर्तबा पढ़ें।
  3. और उसके बाद दोबारा से फिर 3 मर्तबा दरूद शरीफ पढ़ें।
  4. अब आप पानी पर दम करके और इस पानी को बिस्मिल्लाह पढ़कर 3 सांस में पानी पी लें। अगर आप किसी मरीज को पिलाना चाहते हैं तो उससे भी तीन सांस में बिस्मिल्लाह पढ़कर पानी पीने को कहें।

पेट दर्द के घरेलु नुस्खे | Pet Dard Ke Gharelu Nuskhe

जरूरी नहीं कि आप पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सिरप या गोलियां ही खाएं।

यहाँ हमने पेट दर्द की दुआ के अलावा कुछ घरेलु नुस्खे भी बताये हैं जिनके इस्तेमाल से आपके पेट के दर्द का इलाज हो जाएगा।

इन्हें आप घर पर बहुत ही आसानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक का इस्तमाल करें | Pet Dard Me Adrak Khayein

yellow ginger with green leaf logo and hindi green and red text on pink background

पेट दर्द में अदरक बहुत ही फायदेमंद चीज़ है। बस आपको इसका इस्तेमाल करना आना चाहिए।

आईये जानते हैं कि पेट दर्द में अदरक को कैसे इस्तेमाल में लाते हैं।

1. सबसे पहले आपको अदरक को धोकर छील लेना है।

2. फिर उसमें थोड़ा सा नीम्बू का रस और थोड़ा सा शहद मिक्स करना है।

3. अब इस नुस्के को आपको पी लेना है।

पेट दर्द के इलाज के लिए ये सबसे अच्छा और फायदेमंद नुस्खा है। इससे आपको पेट के दर्द में बहुत जल्द आराम मिलेगा।

इसके साथ-साथ अगर आपको गले में खरास हो रही है तो उसमें भी लाभ मिलता है।

पेट दर्द में केला का इस्तेमाल | Pet Dard Me Kela Khayein

yellow banana logo and hindi green and red text on pink background

आपको यह बात मालूम होना चाहिए कि केला एक ऐसा फल है, जिसको खाने के बहुत फायदे होते हैं।

केले के अन्दर अधिक मात्रा में फाइबर होने के साथ-साथ पॉली सेकेराइड पेक्टिन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है।

जो पेट के दर्द को बिलकुल ठीक कर देता है। आपको अपनी रोज़ाना की डाइट में कम से कम एक केला जरूर खाना चाहिए।

बैसे तो आप केला कभी भी इस्तेमाल कर सकते है मगर कोशिश करें शाम के बाद केला ना खाए।

क्यूंकि इसको पचने में थोड़ा वक़्त लगता है और शाम को खाएं तो लेटने के 1-2 घंटे पहले लें।

पेट दर्द का बेस्ट इलाज पुदीना | Pet Dard Me Pudina Khayein

peppermint green leaf logo and hindi green and red text on pink background

कुछ समय पहले मैरीलैंड विश्वविद्यालय में एक शोध के आधार पर ये बताया गया कि पुदीना यानि पेपरमिंट आपको किसी और चीज़ के मुक़ाबले पेट दर्द से तुरंत राहत देता है, और पेपरमिंट तब भी इस्तेमाल में लिया जाता है।

जब आपका खाना पच नहीं रहा हो या आपको अपच की शिकायत है।

अगर आप पोदीना को पत्ती के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो ये सबसे अच्छा तरीका है।

आप पुदीना के पत्तों को सीधा चबा कर भी खा सकते हैं, ये आपको पेट दर्द के इलाज में तुरंत सहायता करेंगे।

इसके अलावा आप मार्किट से पुदीना का रस या पुदीना कैप्सूल्स भी ले सकते हैं।

पेट दर्द में दही खाये | Pet Dard Me Dahi Khayein

curd in blue bowl and hindi green and red text on pink background

पेट के दर्द से आराम पाने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यूंकि दही में बहुत सारे हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो हमारे पेट के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करते हैं।

पेट दर्द में बेकिंग सोडा खाये | Pet Dard Me Baking Soda Khayein

orange baking soda box logo and hindi green and red text on pink background

ज्यादातर घरों में बेकिंग सोडा मौजूद ही होता है। तो आप इस बेकिंग सोडा को अपने पेट के दर्द को दूर करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बस एक चम्मच (1 चम्मच) बेकिंग सोडा एक गिलास पानी में मिक्स करके पी लें।

आपके पेट में जितनी भी गैस मौजूद है जो आपके पेट में दर्द कर रही है, बड़ी आसानी के साथ बाहर निकल जाएगी।

आखिरी शब्द

हम उम्मीद करते हैं के आपको पेट दर्द की दुआ और वजीफा के साथ-साथ, हमारे जरिये मौजूद कराए घरेलु नुस्खे की जानकारी पसंद आई।

डॉक्टर के पास जाने से पहले आप पेट दर्द की दुआ और इन नुस्खों का इस्तेमाल करें।

अगर इसके बाद भी आपको पेट दर्द है तो आप किसी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

अगर हमसे लिखने में कोई गलती हुई हो या कोई सवाल है तो कमेंट कर सकते हैं या फिर हमें आप ईमेल कर सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे आगे शेयर करें।

1 thought on “Pet Dard Ki Dua Hindi Me | पेट दर्द की दुआ और वजीफा हिंदी में”

  1. Hi,
    First of all, I would like to appreciate you for this great piece of content. I really like this content. Keep it up and keep posting such blogs.
    Menstruation or period is a normal process of every woman’s life. Every woman or girl has their periods every period and during this time they have to face a lot of problems that we can’t even imagine. They have to suffer from sudden mood swings, stomach pain, body ache, etc. Many women take different period pain relief tablets but it is seen that most of the women prefer to take ayurvedic medicine for period pain. The reason behind taking ayurvedic medicine is that there are no side effects.

Leave a Comment